गोपालगंज: कुचायकोट रोड मे दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले की कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट रोड में दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक बाइक पर सवार होकर कुचायकोट बाजार जा रहा था। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।