गोपालगंज: उसरी गांव में संपत्ति विवाद को लेकर बेटे ने पिता पर किया फरसा से हमला, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में संपत्ति विवाद को लेकर बेटे ने अपने ही पिता पर फरसा से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिन इलाज के लिए सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को भर्ती कराया गया। मारपीट की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।