गोपालगंज: बसडिला गांव स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित नीट परीक्षा में शामिल मुन्ना भाई गिरफ्तार, नगर थाना की पुलिस ने की कार्रवाई
नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव स्थित सीबीएसई स्कूल में आयोजित नीट की परीक्षा में दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने आए मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर दिया। नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि आरोपित युवक राजस्थान का रहने वाला है।