बहराइच: मुकेरियां के पास अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, हादसे में बाइक सवार दो दोस्त घायल, एक की हालत गंभीर
जिले के मुकेरियां के पास अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। शुक्रवार शाम को परिजनों ने बताया कि दोनों बहराइच किसी काम से आ रहे थे। तभी हादसे में घायल हुए है।