सफीपुर: सफीपुर में गोड़े में लगी आग, एक भैंस गंभीर रूप से झुलसी, मोहल्लेवासियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू, इलाज जारी
Safipur, Unnao | Apr 14, 2026 कोतवाली सफीपुर क्षेत्र के कस्बा सफीपुर के मोहल्ला सराय फजल अजीम में सोमवार देर रात 11 बजे के करीब अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग एक गोड़े में लगी, जिसमें बंधी भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। आग की लपटें देख स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक भैंस बुरी तरह झुलस चुकी थी, जिसका इलाज जारी है। पीड