मानसी: मानसी में सड़क दुर्घटना, एक युवक की दर्दनाक मौत, एक घायल, परिजनों में कोहराम
Mansi, Khagaria | May 29, 2026 मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत S-H-95 पर नगर पंचायत मानसी के चलंत शौचालय टैंकर से मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों में एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पहले मानसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बाद में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में