हाटपिपल्या: हाटपिपल्या क्षेत्र के ग्राम लिंबोदा
के समीप खेत में मृत अवस्था में मिला हिरण
शनिवार सुबह 10 बजे हाटपिपल्या क्षेत्र के ग्राम लिंबोदा के समीप एक खेत में मादा हिरण मृत अवस्था में मिला इसका पता चलने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी वन विभाग के अमले ने मौके पर पहुंचकर मृत हिरण के बारे में जानकारी लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है ग्रामीण अर्जुन पाटीदार ने बताया कि हिरण की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है