मतदाता सूची पर संकट: 3.63 लाख नाम कटे, लेकिन केवल 50,000 लोगों ने की दावा आपत्ति, वोटरों में उदासीनता का कारण क्या है?
मतदाता सूची पर संकट, 3.63 लाख नाम कटे, दावे कम, सुस्ती से वोट का अधिकार खतरे में बिलासपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान 3 लाख 63 हजार नाम काटे गए, जबकि केवल 50 हजार दावा-आपत्तियां दर्ज हुईं। समय-सीमा समाप्त होने से अब सिर्फ दस्तावेज जांच होगी। अधिकारियों ने चेताया है कि जिनका नाम फाइनल सूची में नहीं होगा, वे मतदान अधिकार से वंचित रह जाएंगे।