झालरापाटन: अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी, झालावाड़-पाटन रोड पर कार क्षतिग्रस्त, सवार सुरक्षित
झालावाड़ से पाटन रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक ऑल्टो कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह घटना चौधरी धर्म कांटे के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार में सवार परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।