डेरापुर: झींझक में 11वीं के छात्र की चाकू से हत्या, डांस टीचर आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, डेरापुर CO ने दी जानकारी
झींझक में छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी डांस टीचर अनूप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।इंस्टाग्राम कॉल कर छात्र को स्कूल के पास बुलाकर गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है,सीओ ने3:30बजे जानकारी दी