बलिया: अमर शहीद मंगल पाण्डेय के शहादत दिवस को लेकर कदम चौराहा पर हुई बैठक
Ballia, Ballia | Apr 7, 2026 बलिया में 8 अप्रैल को 1857 के महानायक अमर शहीद मंगल पाण्डेय का शहादत दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंगलवार की सुबह 9 बजे कदम चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट कर रहा है। ट्रस्ट के सदस्य और पदाधिकारी शहीद मंगल पाण्डेय को माल्यार्पण कर नमन करेंगे।