पातेपुर: पातेपुर बाजार में ज्वेलरी शॉप का दरवाजा काटकर भीषण चोरी, चोर लगभग ₹8 लाख के आभूषण चुरा ले गए
पातेपुर बाजार स्थित कलकत्ता ज्वेलर्स के पीछे का दरवाजा कट कर अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने छत के रास्ते भीतर प्रवेश किया तथा डबल लॉक दरवाजा तोड़ कर डुलाना में घुसे। घटना की सूचना पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब पातेपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। बताया गया कि पुलिस ने शाम 4 बजे आवेदन देने के लिए थाने पर बुलाई है।