पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को गुदड़ी बाजार तथा बस पड़ाव का बंदोबस्ती हुआ। जहां चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा ने संवेदकों के समक्ष टेंडर पेपर खोला। उसके बाद चक्रधरपुर गुदड़ी बाजार की बंदोबस्ती के लिए डाक किया गया।