बरेली: बरेली पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Baraily, Raisen | Dec 22, 2025 रायसेन जिले के बरेली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और जोरदार नारेबाजी की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।