ग्राम पंचायत मुंडेरा के देवरी दाई मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर रविवार को विशाल भंडारा संपन्न हुआ। भंडारे में मुंडेरा सहित आसपास के हजारों ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष मुंडेरा के देवरी दाई मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया गया। कथा के समापन के बाद रविवार को विशाल भंडारा कराया गया। इस भंडारे में