हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर भीषण गर्मी से पारा 40 डिग्री पार, राहत के लिए नगर परिषद ने सड़कों पर करवाया पानी का छिड़काव
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन बेहाल है। हनुमानगढ़ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से भी अधिक दर्ज किया गया। गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से हनुमानगढ़ जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद ने जंक्शन और टाउन की प्रमुख सड़कों पर फायर ब्रिगेड के जरिए पानी का छिड़काव करवाया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।