कलान: रामगंगा नदी में 11 वर्षीय किशोर लापता, 36 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के हैदलपुर गांव के पास रामगंगा नदी में शुक्रवार दोपहर 11 वर्षीय अरुण के डूबने की आशंका है। वह पालेज की रखवाली करने नदी किनारे गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। तलाश के दौरान पांटून पुल के पास उसके कपड़े मिले, जिससे डूबने की आशंका जताई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और SDRF टीम की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।