धौरहरा: रमिया बेहड़ गांव की अधेड़ महिला को पिकअप ने मारी टक्कर, महिला की मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आज रविवार को दोपहर करीब 1:00 बजे लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के पुत्र राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है। कि उनकी माताजी निवासी गांव रमिया बेहड़ थाना क्षेत्र पढुआ की निवासनी थी।जो बीते दिवस घर के बाहर सड़क पार कर कूड़ा फेंकने जा रही थी। जहां पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।