लाडपुरा: कोटा में 220 टन अवैध बजरी का स्टॉक पकड़ा गया, माइनिंग विभाग ने ₹1.66 लाख जुर्माना वसूला, KDA की जमीन पर लगा था ढेर
Ladpura, Kota | Dec 23, 2025 कोटा में माइनिंग विभाग की टीम ने अवैध रूप से की गई बजरी के स्टॉक पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने संपर्क पोर्टल पर शिकायत के बाद श्रीनाथपुरम इलाके में दबिश देकर सरकारी जमीन पर 220 टन अवैध रूप से बजरी का स्टॉक पकड़ा। जिस पर टीम ने 1 लाख 66 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।