रामसनेही घाट: खुशेहटी गांव के पास ई-रिक्शा पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल किया गया रेफर
आज मंगलवार की सुबह करीब 11:00 बजे खुशेहटी गांव के पास ई रिक्शा पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान लकी मिश्रा पुत्र बाल गोविंद निवासी नई सड़क और 30 वर्षीय बाबूलाल पुत्र लक्ष्मी शंकर के रूप में हुई है। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेही घाट ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।