सोहागपुर: वार्ड क्रमांक 19: पानी की समस्या से जूझ रहे वार्डवासी, देर से नल आने से हैं परेशान
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 19 में नगर पालिका की लापरवाही के कारण वार्ड वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वार्ड वासियों ने बुधवार को लगभग 12:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा नल की पाइपलाइन दोपहर में खोली जाती है,जिससे वार्ड वासियों को इस भीषण गर्मी मे परेशानी हो रही है।