पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहर्सी में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा महापुराण यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार दूर-दराज से आए भक्तों ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भगवान श्रीकृष्ण व माता रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का आयोजन किया गया।