सैफई: बैदपुरा थाना पुलिस ने 5 लोगों को लड़ाई-झगड़ा करते हुए किया गिरफ्तार, शांति-भंग में किया चालान
Saifai, Etawah | Aug 11, 2024 बैदपुरा थाना पुलिस ने 5 लोगों को लड़ाई-झगड़ा करते गिरफ्तार किया हैं। जिसमें भैसरई निवासी नेत्रपाल व उनके भाई मलखान वहीं रजमऊ निवासी बौद्धरतन व उनके भाई संदीप व नगला बाबा निवासी प्रदीप शामिल हैं। जिसके बाद पुलिस ने शांति-भंग में धारा 170/126/135 BNSS के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया हैं।