सैफई: सुंदरपुर बिजली घर के पास की निवासी महिला ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, उपचार के दौरान सैफई PGI में हुई मौत
Saifai, Etawah | Aug 9, 2024 फ्रेंडस कॉलोनी थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बिजली घर के पास की रहने वाली वंदना ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे उपचार हेतु सैफई PGI में भर्ती करवाया था। जिसकी उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया हैं।भाई धर्मेंद्र गौतम ने जेठ पर आरोप लगाया हैं।