लोहरदगा: लोहरदगा में नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानों के बाहर का अतिक्रमण हटाया, दोबारा कब्ज़े पर होगी सख्त कार्रवाई
लोहरदगा शहर में मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे नगर परिषद की कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब अतिक्रमण के मामले में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। वर्षों से बाजारों और सड़कों पर फैलते अवैध कब्जे के खिलाफ नगर परिषद ने बुलडोजर चलाकर ऐसा सख्त संदेश दिया, जो सीधे शहर की व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा से जुड़ा है।