मेरठ: गंगानगर में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश की, सिपाही की धमकी से टूटे हौसले, जांच के आदेश
मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के ओ-पॉकेट में रहने वाली एक महिला ने कथित तौर पर पुलिस सिपाही की धमकियों से परेशान होकर शुक्रवार शाम तकरीबन 6:00 बजे जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला का इलाज जारी है।