धौलपुर: ग्राम पंचायत निधारा को पंचायत समिति वार्ड बनाने की मांग, जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
पंचायत समिति बाड़ी की ग्राम पंचायत निधारा को पृथक पंचायत समिति वार्ड बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत निधारा तहसील बाड़ी की एक बड़ी पंचायत है, जहां वर्तमान में लगभग 4700 मतदाता हैं, जो पंचायत समिति का अलग वार्ड बनाए जाने के लिए पर्याप्त आधार है। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि