शाहजहांपुर: महानंदपुर टोल प्लाज़ा पर बूथ-लेस व्यवस्था लागू, 20 किमी दायरे के वाहनों को ₹350 में मिलेगा मासिक पास
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-पुवायां रोड पर सिंधौली के पास महानंदपुर टोल प्लाज़ा का संचालन सुचारु रूप से शुरू हो गया है। टोल प्रबंधन के अनुसार यह बूथ-लेस प्लाज़ा है, इसलिए बीच की लेनों से केवल सक्रिय फास्टैग वाले वाहन ही गुजर सकेंगे। बिना फास्टैग अथवा निष्क्रिय फास्टैग वाले वाहनों को किनारे की लेनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।