सुसनेर: उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर महुड़िया के पास बाइक पलटी, 2 घायल
रविवार दोपहर करीब 1 बजे, उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर महुड़िया के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। यहाँ बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। 22 वर्षीय फरदीन पिता आकिब अली और उनके साथी सोहेल घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची ओर डॉक्टर शहजाद खान के द्वारा दोनों घायलों को पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया