बौंसी: महाराणा में ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Bausi, Banka | Apr 11, 2026 बौंसी नगर पंचायत क्षेत्र के महाराणा निवासी हाजी असरार के पुत्र अमानुल्लाह की ट्रैक्टर दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमानुल्लाह अपने ही ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी।