शिवपुरी नगर: पड़ौरा में यूपी से राजस्थान जा रहे बाइक सवार का हादसा, ट्रक को बचाने में फिसली बाइक, हालत स्थिर
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ौरा के पास आज बुधवार की सुबह 9 बजे एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले शिवसागर पुत्र जयपाल अपने साथी शिवगोविंद के साथ अलग-अलग बाइकों पर सवार हो