लौरिया में विनय बिहारी की ऐतिहासिक जीत — 26,966 वोटों के भारी अंतर से हासिल की जीत।विधानसभा चुनाव में लौरिया सीट पर भाजपा प्रत्याशी विनय बिहारी ने शानदार और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मतगणना शुरू होते ही वे लगातार बढ़त बनाए रहे, जो अंतिम राउंड तक कायम रही। अंतिम परिणाम में विनय बिहारी को कुल 96,510 वोट मिले।