देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने गुरुवार रात्रि 8:00 बजे कहा कि हमारी ओर से तमाम मुसलमानों से अपील की गई है कि वह टीवी डिबेट से बचे। वहां जाने से बचे क्योंकि आजकल देखा जा रहा है टीवी डिबेट्स में असल मुद्दे अब खो चुके हैं। वहां पर सिर्फ मंदिर मस्जिद हिंदू मुस्लिम पर ही बातचीत होती है कहीं ना कहीं मुसलमानो को नीचा दिखाने की कोशिश की जाती है।