लवकुशनगर: तेज रफ्तार बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jul 10, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हरद्वार में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार बाइक और चार पहिया वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे का पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार लवकुशनगर से महोबा की ओर जा रहा था, जबकि कार महोबा से लवकुशनगर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई।