महिदपुर: मुहर्रम का पर्व नगर में धार्मिक श्रद्धा, आस्था और सौहार्द के साथ मनाया गया।
मुहर्रम का पर्व नगर में धार्मिक श्रद्धा, आस्था और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मोहल्लों से अलम, ताजियों एवं अखाड़ों के पारंपरिक जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने सहभागिता की। मुहर्रम के दौरान नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मजलिसों का आयोजन हुआ, जहां इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग, बलिदान और