हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया और हल्की बूंदाबांदी के बाद तेज बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही हनुमानगढ़ के कई निचले इलाकों में बरसात का पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 16 जून को भी बारिश की संभावना है।