कोरांव बाजार में बृहस्पतिवार को एआरएस मेडिकेयर हेल्थ सेंटर का शुभारंभ किया गया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री संतरा देवी बिंद ने गुरुद्वारा प्रांगण के ठीक सामने स्थित इस सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर संतरा देवी बिंद ने कहा कि एआरएस मेडिकेयर हेल्थ सेंटर से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।