इकौना: कटरा मोहनीपुर, खुटेहना व गिलौला में महाकुंभ के दौरान गोंडा- अयोध्या जाने वाले वाहनों के डायवर्जन हेतु पुलिसकर्मी तैनात
महाकुंभ मेला 2025 को देखते हुए गोंडा व अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोकने हेतु यातायात डायवर्जन के तहत कटरा, मोहनीपुर, खुटेहना मोड़ व गिलौला मे भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। जबकि थाना NMPT मे उर्स मेला में लोगों को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया।