उतरौला: सादुल्लाहनगर थाना पुलिस ने मारपीट मामले के वांछित वारंटी को दतलूपुर से किया गिरफ्तार
आज दिन मंगलवार को समय लगभग 03 बजे एसपी के निर्देशन में वांछित वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना सादुल्लाहनगर पुलिस द्वारा मारपीट मामले के वांछित वारंटी, बलदेवानंद पुत्र मनीराम निवासी ग्राम दतलूपुर थाना सादुल्लाहनगर को, गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।