उतरौला: बनगवा में गाली देने से मना करने पर दबंगों ने महिला और उसके पुत्र को पीटा, उतरौला पुलिस ने 4 के खिलाफ केस दर्ज किया
बीते दिन ग्राम बनगवा में गाली देने से मना करने पर पीड़ित महिला शीला देवी पत्नी हरीराम सैनी व उसके पुत्र,को गांव के दबंग राजकुमार पुत्र जगदीश,विनोद पुत्र बहरैची आदि के द्वारा पिटाई कर दिया गया था,महिला ने उतरौला कोतवाली प्रभारी से गुहार लगाई थी, वहीं उतरौला कोतवाली प्रभारी ने आज दिन सोमवार समय 01बजे कार्यवाही करते हुए, आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।