उतरौला: सादुल्लाहनगर गौराचौकी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक को आई मामूली चोटें
आज दिन सोमवार समय लगभग 01बजे गोण्डा से सादुल्लाहनगर भाड़ा लेने जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सादुल्लाहनगर के समीप रोड किनारे पलट गया,तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक पलटने से ट्रक चालक अखलाक अहमद निवासी मुरादाबाद मामूली रूप से चोटिल हो गया, चोटिल चालक को राहगीरों द्वारा ट्रक से बाहर निकाल कर पहुंचाया गया हॉस्पिटल उपचार के लिए।