उतरौला: चिरकुटिया के समीप तेज रफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, गंभीर रूप से हुआ घायल
आज दिन सोमवार समय लगभग 12बजे डुमरियागंज से उतरौला की तरफ जा रहा तेज रफ्तार बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिससे बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बाइक चालक घायल हो गया, राहगीरों के द्वारा बाइक चालक को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सक के यहां पंहुचाया गया है।