सांगानेर: जयपुर में टोंक रोड पर गोनेर पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
जयपुर के टोंक रोड स्थित गोनेर पुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक अपनी दिशा में जा रहा था, तभी तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।