मांझी: काम की तलाश में निकला मजदूर 6 दिन से लापता , परिजन परेशान
Manjhi, Saran | Jun 22, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के गोड़ा धूसहा गांव निवासी एक मजदूर के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। लापता मजदूर के पुत्र विशाल कुमार बिन सोमवार को बताया कि उनके पिता मदन बिन स्वर्गीय राजबली बिन के पुत्र 18 जून से को काम की तलाश में मोहम्मद पुर गए थे लेकिन अब तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों को किसी अनहोनी का आशंका सता रही है।