चांदपुर: नूरपुर क्षेत्र के गांव रहटा बिल्लौच में जंगल में काम कर रहे किसान पर गुलदार ने किया हमला, घायल
सोमवार की सुबह करीब 7:00 नूरपुर क्षेत्र के गांव रहटा बिल्लौच निवासी जाहिद अपने खेत पर काम कर रहा था। बताया जाता है की झाड़ियां में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। जिससे जाहिद घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।