खालवा: खंडवा में भीषण आग से अफरा-तफरी, सेल्स टैक्स दफ्तर सहित पूरी बिल्डिंग चपेट में, झाड़ियों से भड़की आग
Khalwa, Khandwa | Apr 12, 2026 खंडवा शहर के जिला जेल के सामने स्थित सेल्स टैक्स (राज्य कर) कार्यालय में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दफ्तर के महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। रविवार का अवकाश होने के कारण एक बड़ा जनहानि का हादसा टल गया