गोरखपुर: खाद कारखाना परिसर में सामूहिक विवाह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद
सीएम योगी बसंत पंचमी के पावन पर्व पर खाद कारखाना परिसर में 1000जोड़ों के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 252 करोड़ रुपये की लागत वाली 91 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर 2014 में पीएम मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया।