चकिया: बोदारा कला पुल के समीप भीषण सड़क हादसा, युवक के उड़े चीथड़े, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, अज्ञात वाहन की तलाश जारी
चकिया बोदारा कला पुल के समीप रविवार रात करीब 08 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चन्द्रमा पुत्र बिहारी लाल निवासी नरसिंहपुर कला के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।