राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ की अध्यक्ष में 19 नवंबर को सुबह 11:00 बजे कासगंज की सदर तहसील में महिला जनसुनवाई और जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जनपद की ऐसी महिलाएं जो किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, उत्पीड़न या घरेलू हिंसा से पीड़ित है वह अपनी समस्या के विवरण सहित उनसे मिल सकती है।