हैदरगढ़: मदरहा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पति से मामूली कहासुनी के बाद निकली पत्नी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
लोनी कटरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यह घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मदरहा गांव के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान खेमीपुर लोनीकटरा निवासी गुड़िया पत्नी राजेंद्र के रूप में हुई है।